अज्ञात कारणों से पुआल की बंडल में लगी आग

Mar 06, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा जमानिया मार्ग फ्लाई ओवर के समीप मैदान में रखे

अज्ञात कारणों से पुआल की बंडल में लगी आग

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा जमानिया मार्ग फ्लाई ओवर के समीप मैदान में रखे गए पुआल के बंडल में शुक्रवार की शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान पुआल का बंडल धू-धू की जलने लगा। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाई, लेकिन तबतक हजारों का नुकसान हो गया।हरियाणा का एक व्यापारी नरवन क्षेत्र से धान का पुआल खरीदकर सैयदराजा- जमनिया फ्लाई ओवर के समीप मैदान पर मशीन से सैकड़ों की संख्या में मशीन से बंडल बनाकर रखा था।

जिसे पश्चिम में ले जाकर बेचता है। शुक्रवार की शाम पांच बजे के लगभग अचानक अज्ञात कारणों से पुआल के बंडल में आग लग गई। इस दौरान तेज लपट और धुंआ उठने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वही आग की लपट देख बंडल बनाने वाले मजदूर भाग निकले। इसकी जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड के दर्जनों जवान दो वाहन लेकर पहुंच गए। इसके बाद घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाई लेकिन तबतक सैकड़ों की संख्या में पुआल का बंडल जलकर खाक हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।