मिठाई की गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप

Mar 09, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान के गोदाम में आग लग गई। आग लगने पर कर्मचारी भाग गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन कुछ खाद्यान्न जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

मिठाई की गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र पूर्वी बाजार जीटी रोड पर स्थित मिठाई की दुकान के गोदाम में बीते रविवार की देर रात एक बजे आग लग गई। इस दौरान आग की लपट उठता देख कर्मचारी भाग निकले। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। शहर के जीटी रोड स्थित बड़े मिष्ठान भंडार का प्रथम तल पर कारखाना है। जिसमें दर्जनभर कर्मचारी मिष्ठान बनाते हैं। मिष्ठान बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में आग पकड़ लिया। इससे तेज लपट उठने लगी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल।

इस बीच कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इससे खाद्यान्न आदि जल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।