Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFatal Bike Accident Claims Life of 56-Year-Old in Sakaldiha Police Arrest Rider
बिशनपुरा गांव के पास बाइक के धक्के से मजदूर की मौत

बिशनपुरा गांव के पास बाइक के धक्के से मजदूर की मौत

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा के बिशनपुरा गांव में शुक्रवार को बाइक के धक्के से 56 वर्षीय शिव शंकर राजभर की मौत हो गई। वह भजन कीर्तन के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Feb 07, 2026 12:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक के धक्के से 56 वर्षीय शिव शंकर राजभर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुड़ गई है। वहीं बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिशनपुर गांव के शिव शंकर राजभर कल शाम को दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन के लिए जा रहे थे। इसी बीच पीछे से कमालपुर की तरफ से आ रही बाइक के धक्के से शिव शंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिव शंकर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बाइक के टक्कर से युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक को वाहन के साथ पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।