बंधी निर्माण में अनियमितता पर रोक, दो दिन में समाधान के निर्देश

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलावर बंधी पर चल रहे मेड़बंदी और कुलावा निर्माण

बंधी निर्माण में अनियमितता पर रोक, दो दिन में समाधान के निर्देश

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलावर बंधी पर चल रहे मेड़बंदी और कुलावा निर्माण कार्य पर मनमानी ढंग से किए जा रहे कार्य के किसानों विरोध के चलते रुक गया है। किसानों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक कैलाश आचार्य ने दोनों पक्षों को दो दिन का समय देकर आपसी बातचीत के द्वारा हल किए जाने का निर्देश दिया।

किसानों की चिंताएँ

किसानों का आरोप है कि इस बार बिना कुंड बनाए ही कुलावा नीचे लगाया जा रहा है, जिससे पानी का स्तर नियंत्रित नहीं रहेगा और जरूरत के समय खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाएगा। किसानों के अनुसार पहले कुंड बनाकर कुलावा लगाया जाता था, जिससे लंबे समय तक सिंचाई के लिए पानी सुरक्षित रहता था।

विधायक का निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक कैलाश आचार्य मौके पर पहुंचे और किसानों व अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने निर्माण कार्य में तकनीकी खामियों और लापरवाही की शिकायत की, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक पूर्व व्यवस्था के अनुसार कुंड बनाकर कुलावा नहीं लगाया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।

निर्माण कार्य की स्थिति

विधायक के निर्देश पर फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराया जाएगा। किसानों ने विधायक के हस्तक्षेप पर संतोष जताया और आशंका व्यक्त की कि समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो भविष्य में सिंचाई संकट उत्पन्न हो सकता था। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, डॉ. असलम, ओमप्रकाश पांडेय सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

किस किसानों ने निर्माण कार्य पर विरोध किया?
किसानों ने बेलावर बंधी पर चल रहे मेड़बंदी और कुलावा निर्माण कार्य पर विरोध किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।