लेहरा-मनिहार ड्रेन की पुलिया टूटी, बढ़ी परेशानी

Mar 03, 2026 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - सकलडीहा क्षेत्र में गोहदा-पांडुकपुर मार्ग पर लेहरा-मनिहार ड्रेन की पुलिया का निर्माण एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इसके कारण दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है और किसानों की गेहूं की फसल में पानी भर गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

लेहरा-मनिहार ड्रेन की पुलिया टूटी, बढ़ी परेशानी

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र में गोहदा-पांडुकपुर मार्ग पर लेहरा-मनिहार ड्रेन की पुलिया का निर्माण एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इसके कारण दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं पुलिया निर्माण के लिए ड्रेन का पानी रोक दिया गया है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल में कई दिनों से पानी भरा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि यह पुलिया बंधी डिवीजन के अंतर्गत आती है। पुरानी पुलिया जर्जर होने के बाद विभाग एक साल पहले निर्माण कार्य शुरू कराया था। मगर कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

निर्माण में लगी लापरवाही के कारण ड्रेन का पानी बांध दिया गया है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। किसान मौके पर पहुंचकर नाराजगी भी जताई थी। किसानों का कहना है कि उनकी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर विरोध दर्ज कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ड्रेन का पानी नहीं खोला गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।