खाद वितरण में जबरन वसूली के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा
Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कृभको क्रय केंद्र मोहम्मदाबाद चकिया पर खाद वितरण के दौरान किसानों

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कृभको क्रय केंद्र मोहम्मदाबाद चकिया पर खाद वितरण के दौरान किसानों से कथित जबरन वसूली का मामला सामने आने पर शुक्रवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
किसानों के आरोप
किसानों का आरोप है कि खाद वितरण के समय प्रति बोरी के साथ डेढ़ सौ रुपये का जैविक पैकेट जबरन दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि जैविक पैकेट लेने से इनकार करने पर खाद नहीं दी जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
धरना प्रदर्शन का परिणाम
धरने के दौरान किसान सभा के नेताओं ने मौके पर ही कुछ किसानों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस भी करवाए। किसानों ने इसे किसानों के शोषण का मामला बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर किसानों के साथ हो रही लूट बंद कराई जाए और खाद के साथ जबरन जैविक पैकेट देने की व्यवस्था समाप्त की जाए। तहसीलदार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट, राजेंद्र यादव, भुगुनाथ विश्वकर्मा, नंदलाल राम, लाल जी मास्टर, चंदन कुमार, शत्रुघ्न चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


