ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपानी की मांग पर किसानों ने किया प्रदर्शन

पानी की मांग पर किसानों ने किया प्रदर्शन

जेवरियाबाद मुड़डा माइनर व घोसवा खुरहट माइनर में पानी नदारद है। इससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। इससे नाराज किसानों ने पानी के लिए रामपुर शंभूपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। चेताया कि माइनर में शीघ्र पानी...

पानी की मांग पर किसानों ने किया प्रदर्शन
धीना। हिन्दुस्तान संवादTue, 25 Sep 2018 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जेवरियाबाद मुड़डा माइनर व घोसवा खुरहट माइनर में पानी नदारद है। इससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। इससे नाराज किसानों ने पानी के लिए रामपुर शंभूपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। चेताया कि माइनर में शीघ्र पानी नहीं मिला, तो सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

नरवन में कर्मनाशा नदी का तटवर्ती इलाका हो या मैदानी भाग हर जगह किसानों की धान की फसल बर्बादी रही। इससे नरवन में पानी का संकट गहराता जा रहा है। जेवरीयाबाद मुड्डा नहर व घोसवां खुरहट नहर में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल सूखने के कगार पर आ गई है। सिचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए है। किसान पानी के लिए दर दर भटकने को विवश हैं। आरोप लगााय कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गादत्त तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, राजेश त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह, विजय यादव, मनोज गुप्ता, अनिल तिवारी, प्रभुनारायण तिवारी, अनिल शर्मा, विश्वजीत शर्मा, कामेशवर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, भंटू शर्मा, टप्पू तिवारी, राजू तिवारी आदि शामिल रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें