Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFarmers in Chanduali Urged to Register for PM Kisan Samman Nidhi by January 30
धान के कटोरे में एक लाख के करीब किसानों ने नहीं करायी है फार्मर रजिस्ट्री

धान के कटोरे में एक लाख के करीब किसानों ने नहीं करायी है फार्मर रजिस्ट्री

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए

Jan 03, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस आकांक्षात्मक जिले में अभी तक एक लाख के करीब किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है। इससे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से किसान वंचित हो सकते हैं। यदि योजना में लाभार्थी किसान 30 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए तो उनकी अगली किस्त रूक सकती है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह धनराशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि एवं अन्य कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है लेकिन जिले में 2 लाख 42 हजार के सापेक्ष एक लाख के करीब किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पेंडिंग है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए यह पंजीकरण आवश्यक है। इसे 30 जनवरी 2026 तक पूरा करना होगा। अन्यथा किसान सम्मान निधि के अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं। वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कृषि विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और जन सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जन सुविधा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क देकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पंजीकरण के लिए किसानों को अपने सभी भूखंडों की खतौनी, मूल आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।