छुट्टा पशुओं के आतंक से अन्नदाता है परेशान
Chandauli News - चहनियां के महुआरी और मारुफपुर में किसान छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। यह पशु गेहूं की फसल को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जबकि किसानों ने कई बार शिकायत की है। बावजूद इसके, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाए।
चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां के महुआरी और मारुफपुर सहित क्षेत्र में किसान इस समय छुट्टा पशुओं के आतंक से त्रस्त हैं। कारण कि खेतों में लहलहाती गेहूं की फसलों को चट कर जा रहे है। इसके अलावा इनके चक्रमण करने से फसल खराब भी हो रही है। जबकि इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय किसान विभाग के अधिकारियों से कर चुके है, लेकिन छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में रोष दिख रहा है। क्षेत्र में इस समय छुट्टा पशुओं का जमावड़ा बढ़ जाने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
छुट्टा पशु कस्बा में दिन-रात घूमते रहते है। इसके अलावा गेहूं सहित अन्य फसलों का नुकसान कर रहे है। जबकि शासन की ओर से लाखों रुपए खर्च गौशाला निर्माण किया गया है। इसके बाद भी विभागीय लापरवाही के कारण छुट्टा पशुओं पर कोई लगाम नहीं है। क्षेत्र के मथेला, कांवर, लक्ष्मनगढ़, हिनौता, बलुआ, महुअर, कैलावर, नादी, रामगढ़ सहित दर्जनों गांव में इनका आतंक बढ़ गया है जबकि वीसापुर, मारूफपुर, गौशाला बना है लेकिन विभागीय लापरवाही में पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है। जिसके कारण पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कते हुए छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजवाने की गुहार लगाई है। ताकि फसल का नुकसान न हो सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



