कूड़े से पटी ड्रेन, सिंचाई में बनी बाधा
Chandauli News - धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर बाजार में हेतमपुर ताल से निकला ड्रेन कूड़ा करकट से पट गया है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की फसल डूबने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने ड्रेन की सफाई की मांग की है। बारिश में सही जल निकासी के लिए सफाई आवश्यक है।
धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर बाजार में हेतमपुर ताल से निकला ड्रेन कूड़ा करकट से पट गया है। ड्रेन के पट जाने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों की फसल डूबने की आशंक बनी हुई है। किसानों ने ड्रेन सफाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हेतमपुर, इनायतपुर, कवई पहाड़पुर, कोहना कमालपुर, करजौरा सहित अन्य गांव से होकर ड्रेन निकलता है। इसी से गांव का पानी भी बहता है। इसमें कूड़ा करकट भर जाने से किसानों की फसल डूब जाती है। बरसात के साथ इस समय भी ड्रेन का पानी सही ढंग से नहीं बह रहा है।
कारण कि उसमें कचरा पटा हुआ है। जिसकी सफाई कराए जाने की जरूरत है। इस ड्रेन से बरसात का एवं गंदा पानी अगहर बीर बहुरिया नदी के माध्यम से महुजी गांव के सामने गंगा नदी में गिरता है। किसान कैलाश सिंह, वीरेंद्र यादव, रामदुलार यादव, रमेशचंद्र सिंह, महेंद्र यादव, अवधेश सिंह का कहना है कि समय से ड्रेन की सफाई हो जाती तो किसान परेशान नहीं होते।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




