किसानों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या से कराया अवगत
Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में स्थित बंधी डिवीजन के कार्यालय

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में स्थित बंधी डिवीजन के कार्यालय पर शुक्रवार को ग्राम रामशाला, सुल्तानपुर, खोजापुर, उसरी एवं शाहपुर के किसानों ने किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बेलावर बंधी के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य में मानकों का पालन किए जाने की मांग उठाई।
किसानों के आरोप
किसानों का आरोप था कि बेलावर गांव के कुछ लोग ठेकेदार से मिलीभगत कर पुराने समय में मानक के अनुसार बने कुलावों को ऊंचा कर सिंचाई व्यवस्था बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने मांग की कि पूर्व में जहां-जहां कुलावे लगे हैं, उन्हें उसी स्थान पर मानक के अनुरूप लगाया जाए और किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के कार्यालय में मौजूद न रहने पर ज्ञापन कार्यालय कर्मी को दिया गया। साथ ही किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह ने दूरभाष पर इंजीनियर से वार्ता भी की। इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि कार्य पूरी तरह मानकों के अनुरूप कराया जाएगा और कुलावों में अनावश्यक बदलाव नहीं होगा।
किसानों की चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में किसी प्रकार का भेदभाव किया गया तो किसान सभा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भृगुनाथ विश्वकर्मा, रामनिवास विश्वकर्मा, रामसुधार यादव, श्रीवत, विजयमल, अरविंद यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


