कटान को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

कमालपुर में नदहा-गुरैनी क्षेत्र के किसानों का धरना छठें दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने कटानरोधी कार्य का आश्वासन दिया था, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन के नेता ने अधिकारियों पर वादे न निभाने का आरोप लगाया।

कटान को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक

कमालपुर। नदहा-गुरैनी लघु डाल क्षेत्र में गंगा कटान को लेकर किसानों का धरना छठें दिन सोमवार को जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दो दिन के भीतर कटानरोधी कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। इससे नाराज किसानों ने पूर्व विधायक को धरना स्थल पर बुलाकर अपनी पीड़ा बताई। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मौके से सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद तथा लघु डाल खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि अधिकारी और सरकार केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं करते। उन्होंने कहा कि गंगा कटान से हर वर्ष सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में समा रही है, जबकि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।