जोगवा-बुधवार माइनर की मरम्मत में लापरवाही का आरोप
Chandauli News - नियामताबाद के जोगवा-बुधवार माइनर पर चल रहे सफाई और मरम्मत कार्य में किसानों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने सोमवार को कार्य का जायजा लिया और अधिशासी अभियंता...

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के जोगवा-बुधवार माइनर पर चल रहे साफ सफाई और मरम्म्त कार्यों में क्षेत्र के किसानों ने लापरवाही और गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किसानों की शिकायत पर सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर कार्य में गुणवत्ता और मानक के साथ निर्माण और मरम्म्त में तेजी लाने को कहा। मूसा खांड सिंचाई प्रखंड से संबद्ध जोगवा बुधवार माइनर से क्षेत्र के उसरौड़ी, सिकन्दरपुर, बुधवार, पचोखर, चंदाइत, खुटहना, शिवनाथपुर, हसनपुर, कम्हरिया, मछरिया, घूरहूपुर आदि गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। करीब 14 किलोमीटर लंबी उक्त माइनर के साफ सफाई और पुनरुद्धार के लिए तीन करोड़ 40 लाख रुपए शासन से स्वीकृत है। बीते करीब सात माह से कार्य चल रहा है। लेकिन सिंचाई विभाग की हीलाहवाली से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय किसानों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह से की थी। इस पर उन्होंने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता से बात कर कार्य में तेजी लाने को कहा। वही एसडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि माइनर में कार्य चल रहा है। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता सोनू कुमार, ग्राम प्रधान रामदिहल, सतीश सिंह, गुड्डू पांडेय भोपा तिवारी, अभिनंदन सिंह, सर्वजीत मौर्य, अंबिका बिंद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।