कैंप में फार्मर रजिस्ट्री के बाबत दी जानकारी
Chandauli News - ग्राम सभा खंडवारी में रविवार को किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प लगाया गया। कृषि विभाग की शिवांगी पाण्डेय ने किसानों का रजिस्ट्री किया और जानकारी दी कि बिना रजिस्ट्री के पेंशन रुकेगी। पंचायत सहायक और कई अन्य लोग इस दौरान उपस्थित रहे।

चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा खंडवारी में पंचायत भवन पर रविवार को सम्मान किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प लगाया गया। इसमें कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्री भी कराया गया। कृषि विभाग कृषि टेक्निकल असिस्टेंट शिवांगी पाण्डेय ने कई किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने के साथ ही जानकारी दी। बताया जो लाभार्थी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि का पेंशन पा रहे है,उन लोगों का फार्मर रजिस्ट्री किया जाना है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कने पर किसान सम्मान निधि का पेंशन रुक सकता है। बताया कि पेंशन लेते वक्त किसानों को कम मुद्रा पर बीज बिसापुर गोदाम में उपलब्ध होगा। इस दौरान पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, दीपू चौहान, नत्थू यादव, सोनू चौहान, राकेश यादव, बृजेश यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



