हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम
Chandauli News - नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी राजेश कुमार
नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी राजेश कुमार कि चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचफेडियां गांव के दमड़िया पहाडी पर शव मिलन के बाद शनिवार को परिजनों और वार्डवासियों ने अलीनगर थाने के सामने जीटी रोड पर जाम लगाया। उनकी मांग थी कि इस मामले में मृतक युवक के ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही मृतक की पत्नी को मायके से बुलाने की मांग पर अड़ गए। मृतक राजेश पिछले 13 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी 14 फरवरी को थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार को युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में चकिया कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी पर मिला था।
शनिवार को परिजनों ने हत्या की आशंका और मृतक की पत्नी अनीता देवी शव मिलने के बाद भी मायके चली जाने से नाराज परिजनों ने शनिवार को थाने के समीप जीटी रोड जामकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के समझाने बुझाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने व पत्नी को तत्काल बुलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


