मारपीट कर मां बेटे को भतीजे ने किया घायल

Mar 09, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई गांव में रविवार देर रात पारिवारिक

मारपीट कर मां बेटे को भतीजे ने किया घायल

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे ने लाठी-डंडे से मारपीट कर अपने चाची व चचेरे भाई को घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ मे भर्ती कराए जाने पर महिला की हालत गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल युवक का दवा उपचार कर घर भेज दिया गया।मझगाई गांव निवासी सरिता देवी रविवार को देर रात अपने घर के बाहर बैठी थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका भतीजा प्रमोद नशे में धुत होकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगा।

विरोध किए जाने पर प्रमोद ने लाठी डंडे से मारपीट कर अपनी चाची सरिता देवी को घायल कर दिया। अपनी मां को घायलावस्था में देखकर उसका पुत्र आशीष बीच-बचाव करने लगा लगा। तो उसे भी प्रमोद ने मारा। जिसमें आशीष को हल्की चोटें आई हैं।परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के घायल मां बेटे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ पहुंचाया। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं आशीष को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।