ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीहर्षोल्लास के साथ मना अनन्य दिवस

हर्षोल्लास के साथ मना अनन्य दिवस

अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट...

अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट...
1/ 2अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट...
अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट...
2/ 2अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट...
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 23 Jan 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अघोर पीठ, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में गुरुवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह 6 बजे प्रभातफेरी आश्रम से अघोरेश्वर भगवान राम घाट डोमरी तक पहुंची। जहां गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि स्थल का दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात 9 बजे गणेश पीठ स्थित अघोरेश्वर चरणपादुका का पूजन व सफलयोनि का पाठ किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दोपहर बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अघोरेश्वर भगवान राम को याद कर उनके दिखाए राह पर चलने की प्रेरणा दी। कहा कि समाज में नारियों के साथ हो रहे अभद्र और अमर्यादित आचरण-व्यवहार के उन्मूलन के लिए संस्था नारी-सम्मान दिवस मनाया गया। बताया आज ही के दिन अघोरेश्वर महाप्रभु को एक बुढिया के हाथ अन्नदान मिला था। अघोरेश्वर भगवान राम जी के अनुसार भिक्षा मांगने के दौरान लोग तिरस्कार करते। इससे कई दिन तक भूखा ही रहना पड़ता था। वही साधुओं का समूह खड़िया-पल्टन कहकर खदेड़ देता। हर जगह तिरस्कारपूर्ण शब्दावली से ही उनका स्वागत हुआ। माघ कृष्ण चतुर्दशी के दिन एक बुढ़िया ने एक मुट्ठी अन्न मुझे दिया। उसी दिन वस्त्र भी मिला, अन्न भी मिला, जल भी मिला और इतना मिला कि मैं दूसरों की तरफ टारने लगा। तभी से प्रत्येक वर्ष माघ कृष्ण चतुर्दशी को श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों एवं अघोरेश्वर महाप्रभु के शिष्यों द्वारा यह पर्व मनाया जाता है। इस दौरान श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ. बीबी सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अघोर शोध संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल, राजेश, सीमा तथा प्रीतिमा ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान गिरिजा तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया, जबकि मंगलाचरण ओमप्रकाश तिवारी ने किया। गोष्ठी का संचालन श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव ने किया। इस मौके पर डॉ विद्या देशमुख, रमेश सिंह, मगही राम, अरविंद सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, पारसनाथ यादव, जनमेजय यादव, भैयाजी, श्रीप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें