मिशन शक्ति के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन हुआ। महिला पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और छात्राओं ने भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। प्रांजल यादव ने पहला स्थान पाया, और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन

पीडीडीयू नगर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन शनिवार को पीडीडीयू नगर के गंजी प्रसाद तिराहे से किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें समस्त थानों की महिला आरक्षी व पुरूष आऱक्षी, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलिट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, सशक्तिकरण का संदेश देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

इस मैराथन में प्रांजल यादव को पहला स्थान मिला।द्वितीय स्थान प्रियांस यादव और तृतीय स्थान हर्ष चौहान और सुहाना को मिला। इन प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं वन्दना को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय राजेश कुमार सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ/ जनपदीय मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी निरीक्षक अलीनगर रमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा मौजूद रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।