समूह से जोड़कर 19 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सकलडीहा विकास खंड की 19,000 राशनकार्ड धारक महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए समूह से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत उन्हें 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।

समूह से जोड़कर 19 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड की 19 हजार राशनकार्ड धारक महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत रोजगार दिलाए जाने के लिये समूह से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को विकास खंड सभागार में समूह की महिलाओं के साथ बैठक करके विभागीय अधिकारियों ने निर्देशित किया। शासन की इस पहल से महिलाओं को पांच लाख तक की ब्याज मुक्त पांच साल के लिये ऋण उपलब्ध होगा। योजना के तहत महिलाये आत्मनिर्भर बन सकेंगी।शासन की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत गांव की राशनकार्ड धारक महिला (पाथ गृहस्थी और अन्त्योदय कार्ड धारक) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने योजना है। इस योजना के तहत विकास खंड की सौ समूह की महिलाओं के माध्यम से प्रथम चरण में 19 हजार राशन कार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा।

इसके तहत उन्हें ब्यूटीशियन, सिलाई कढ़ाई, मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती सहित अन्य प्रकार की योजना के तहत प्रशिक्षित करते हुए व्याज मुक्त पांच लाख की ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर राशनकार्डधारी महिलाओं को समूह से जोड़कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर महेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, मायादेवी, शारदा, राधिका, कंचन, सविता भारती, नीतू मौर्या मौजदू रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।