बेटों का कदमताल देखकर भावुक हुए परिवारजन

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चकिया में दीक्षांत परेड समारोह के दौरान नव आरक्षियों ने अपने परिजनों का अभिवादन किया। वर्दी में अपने बेटों को देखकर परिवारजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। जब नव आरक्षियों ने परेड कैप अपने माता-पिता को पहनाई, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। तालियों और देशभक्ति के उत्साह से परेड मैदान गूंज उठा।

 बेटों का कदमताल देखकर भावुक हुए परिवारजन

चकिया। दीक्षांत परेड समारोह में उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब कठिन प्रशिक्षण पूरा कर नव आरक्षियों ने परेड मैदान में शानदार कदमताल करते हुए अपने परिजनों का अभिवादन किया। अपने बेटों को वर्दी में अनुशासन और गर्व के साथ परेड करते देख परिवारजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। समारोह के दौरान जैसे ही नव आरक्षियों ने परेड कैप अपने माता पिता को पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया, पूरा माहौल भावुक हो उठा। कहीं मां अपने बेटे का माथा चूमकर गर्व महसूस करतीं नजर आई, तो कहीं पिता अपने आरक्षी बेटे को गले लगाकर उसे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते दिखे।

कई परिवारजन अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर भावुक होकर खुशी के आंसू नहीं रोक सके। परेड मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। वर्षों की मेहनत और कठिन प्रशिक्षण के बाद वर्दी में सजे अपने बच्चों को देखकर परिजनों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।