छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में दिखा भावुक पल
धानापुर के हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दयाशंकर सिंह रहे। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया और रैंप वॉक प्रतियोगिता में अंकिता पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भावुक क्षण और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गांधी सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीए, बीएससी और एमए के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान कई भावुक पल देखने को मिले। मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर दयाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने की। समारोह में छात्र-छात्राएं आकर्षक वेशभूषा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा एंजेल गुप्ता और खुशबू के सामूहिक नृत्य से हुई। इसके बाद टाइटल सेरेमनी के तहत बीए की छात्राएं अंकिता पाल, आफरीन, आंचल, आरजू, नेहा यादव, आयुषी सिंह, श्रेया यादव और सबा खान को मंच पर आमंत्रित किया गया।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. नौशाद अहमद ने सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में प्रीति पाण्डेय और रोशनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं एमए की छात्राएं अर्चना सिंह, श्रेया यादव, सबा खान और आयुषी सिंह ने महाविद्यालय के अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि विदाई का दिन हमेशा भावुक होता है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रैंप वॉक प्रतियोगिता में अंकिता पाल को प्रथम, आंचल को द्वितीय और आफरीन को तृतीय स्थान मिला। रवि गुप्ता, मृत्युंजय, आकाश, तालिब और मिश्रा ने दोस्ती पर आधारित सामूहिक नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनामिका, कविता, एंजेल, खुशबू, तनु, नाजिया, विजय लक्ष्मी, साइमा और अंशिका की भी प्रमुख भूमिका रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


