Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsElectricity Bill Relief Scheme Launching in Sakaldiha for 70 000 Defaulters
सकलडीहा में 70 हजार बिजली उपभोक्ता को योजना का मिलेगा लाभ

सकलडीहा में 70 हजार बिजली उपभोक्ता को योजना का मिलेगा लाभ

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा में 1 दिसम्बर से बिजली बिल राहत योजना शुरू हो रही है, जिसका लाभ 70,000 बकायेदारों को मिलेगा। बिजली विभाग ने प्रचार तेज कर दिया है। घरेलू और कामर्सियल उपभोक्ताओं का कुल बकाया 254 करोड़ और 71.60 करोड़ है। योजना 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलेगी।

Nov 29, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद शासन की ओर से तीन चरणों में बिजली बिल राहत योजना की शुरूआत आगामी 1 दिसम्बर से होने जा रही है। इसके तहत सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड के 70 हजार बिजली के बकायेदारों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिये विभागी की ओर से प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है। इस क्रम में शनिवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता मनीष कुमार गांव गांव और कस्बा में प्रचार प्रसार के माध्यम से जुट गये है। सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड के तहत कुल 1 लाख, 4347 घरेलू और कामर्सियल उपभोक्ता है।अभी तक जो कभी भी बिजली का बिल जमा नहीं किया है ऐसे उपभोक्ता घरेलू के एक किलो वाट और दो किलो वाट के कुल बकायेदार 32 हजार 457 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिनका बकाया 254 करोड़ बकाया है। 31 मार्च 2025 के बाद जो बकायेदार जमा नहीं किया है ऐसे कुल 26 हजार 725 बकायेदार है। जिन पर 71.60 करोड बकाया है। कामर्शियल के बकायेदार जो कभी भी जमा नहीं किया है। एक किलो वाट के कुल 62 उपभोक्ता है। जिनका बकाया 10 लाख बकाया है। कामर्सियल के ऐसे बकायेदार जो 31 मार्च 2025 के बाद कभी भी जमा नहीं कर पाये है। कुल 101 बकायेदार है। जिनका बकाया 27 लाख 95 बकाया है। घरेलू के कुल बकायेदार 69 हजार 182 बकायेदार है। कामर्सियल के कुल बकायेदार 163 है। इस बाबत एक्सीईन सकलडीहा विपिन कुमार ने बताया कि तीन चरण में योजना का लाभ बकायेदार उपभोक्ता उठा सकते है। एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक योजना चलेगा। इस मौके पर एसडीओ सियाराम यादव, अवर अभियंता मनीष कुमार मौजूद रहे।