काली मां की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान निकली कलश यात्रा
Chandauli News - पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या तीन में नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चल रहा है। इस अवसर पर महिलाएं कलश यात्रा लेकर आईं। आयोजन में विभिन्न पूजा और यज्ञ का कार्यक्रम शामिल है। आयोजक ने जानकारी दी कि यह धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो रहा है।
पीडीडीयू नगर। संवाददाता। पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या तीन में नवनिर्मित काली मंदिर की आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है। इस दौरान बीते शनिवार को मानसरोवर पोखरा से दर्जनों की संख्या में महिलाएं कलश में जल लेकर नवनिर्मित मंदिर पर पहुंची। जहां पूरोहित ने विधि विधान से पूजा पाठ कराए। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। वार्ड नम्बर तीन अलीनगर नईबस्ती स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजक अजय जायसवाल ने बताया कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ शुरू हो गया।
29 मार्च को मण्डप प्रवेश पंचांग पूजन, 30 मार्च को अग्नि स्थापना हवन पूजन, 31 मार्च नित्य पूजन और अधिवास का आयोजन होगा। एक अप्रैल को मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा, दो अप्रैल को पूर्णाहुति, तीन अप्रैल कन्या पूजन और चार अप्रैल को भण्डारे का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


