कुर्बानी के महत्व और भाईचारे का दिया संदेश
Chandauli News - शहाबगंज के अमरसीपुर, बड़गांवा, भोडसर, किडहिरा, मुरकौल सहित आसपास के गांवों में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद मौलानाओं ने कुर्बानी के महत्व और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चे भी उत्साहित रहे और लोगों ने जरूरतमंदों की मदद कर त्योहार की खुशियाँ साझा की।

शहाबगंज। बकरीद का पर्व क्षेत्र के अमरसीपुर, बड़गांवा, भोडसर, किडहिरा, मुरकौल सहित आसपास के गांवों में गुरुवार को हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नए परिधानों में ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान मौलानाओं ने कुर्बानी के महत्व और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पर्व को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कई स्थानों पर लोगों ने जरूरतमंदों की मदद कर त्योहार की खुशियां साझा किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


