ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीईसीआरकेयू ने रेल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

ईसीआरकेयू ने रेल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

रेलवे के प्लांटडिपो कारखाना परिसर में शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि...

ईसीआरकेयू ने रेल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 01 Jan 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। निज संवाददाता

रेलवे के प्लांटडिपो कारखाना परिसर में शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रेल प्रशासन रेलकर्मियों के मांग को अनदेखा कर रहा है। मांग पूरी नहीं किये जाने पर आंदोलन को बाध्य होंगे।

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल, रेल के निजीकरण, अपरेंटिसों के समायोजन करने आदि मुद्दों के समर्थन में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने रेलकर्मियों को आह्वान करते हुए कहा कि नया साल रेल कर्मियों के लिए संघर्ष एवं आंदोलन का होगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों को बुढ़ापे में समाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। उसे भी यह सरकार छीनने का काम किया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कई साल से भारत सरकार और रेल मंत्रालय से बात हो रही है। लेकिन सरकार अभी तक इस मसले पर गंभीर नहीं है। इसमें एसपी सिंह,सुल्तान अहमद,एके उपाध्याय, अशोक गुप्ता,रामजी यादव,केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अशोक कुमार,अरविंद कुमार, रमेश श्रीवास्तव,विजय बहादुर सिंह,जीत बहादुर थापा,राकेश सिंह,संजय शर्मा,असलम आरजू,ऋषिकेश यादव, करमजीत प्रसाद,महेश कुमार,कृष्णा शाह,अमित, अंथोनी मुर्मू, मुकेश पासवान,राजेश कुमार आदि शामलि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें