Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDust Pollution from Unfinished Road Work in Sakaldiha Causes Public Outrage
सकलडीहा तहसील मार्ग पर धूल उड़ने से परेशानी बढ़ी

सकलडीहा तहसील मार्ग पर धूल उड़ने से परेशानी बढ़ी

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के नवनिर्मित मार्ग पर गिट्टी और भस्सी डालकर पीडब्ल्यूडी विभाग

Jan 05, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के नवनिर्मित मार्ग पर गिट्टी और भस्सी डालकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से छोड़ दिया गया है। पानी का छिड़काव नहीं होने से सुबह से लेकर शाम तक उड़ती धूल से आसपास के दुकानदार और कर्मचारी आवास के लोग परेशान है। अधिवक्ताओं और दुकानदारों की ओर से कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर आने जाने वाले राहगीरों ने नाराजगी जताई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार उड़ती धूल श्वांस रोगियों के खतरनाक होता जा रहा है। सकलडीहा तहसील मुख्यालय से लेकर सकलडीहा रजवाहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान देना तो दूर नाला और पटरी निर्माण के लिये स्थान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उपर से गिट्टी के उपर भस्सी डालकर छोड़ देने से सुबह शाम उड़ती धूल से आसपास के दर्जनों सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी ,अधिवक्ता, मिठाई दुकानदार, कर्मचारी आवास के कर्मचारी और अधिकारी परेशान है। कई बार अधिवक्ताओं की ओर से मांग किये जाने के बाद भी पानी का छिड़काव नहीं होने से आवागमन करने में दिक्क्त हो रही है। वही समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ राहगीरों में आक्रोश पनपने लगा है। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने समस्या दूर नहीं होने पर सोमवार को आन्दोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पानी छिड़काव कराये जाने का निर्देश दिया गया है।