Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीDust Crisis in Sakaldiha Locals Protest Against Road Construction Delays

सकलडीहा कस्बा में सड़क पर उड़ रही धूल से परेशानी बढ़ी

सकलडीहा में चंदौली से सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा पानी का छिड़काव न करने और काम बंद करने के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 9 Dec 2024 12:09 AM
share Share

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से सकलडीहा चहनियां होते हुए सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क बन रही है। सकलडीहा कस्बे में निर्माण के दौरान उड़ रही धूल से कस्बावासियों और ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने इस समय काम बंद कर दिया है और पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। जिससे सुबह शाम सड़क पर उड़ती धूल से राहगीर और ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये चेतावनी दिया है। सकलडीहा में बीते दो साल से सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके बाद भी सकलडीहा में चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य मुआवजा न मिलने के कारण अधूरा पड़ा हुआ है। बीते दिनों व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से मनमानी ढ़ग से जेसीबी से मकान के आगे तोड़फोड़ करने व मुआवजा दिये बगैर कार्य करने पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गये। पांच घंटा चला धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्सईन राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तीन दिनों में समस्या का निदान कराये जाने के बाद काम शुरू कराने पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। तीन दिन बाद भी समस्या तो दूर नाला के लिये ढ़ाला गया छड़ भी कार्यदायी संस्था की ओर से काटकर लेकर चले गये। कार्यबंद होने के कारण सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक उड़ती धूल से राहगीर से लेकर व्यापारी ग्रामीण परेशान है। आरोप है उड़ती हुई धूल के कारण दुकान से लेकर ग्रामीण सांस रोग से परेशान होने लगे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, मंटू मिश्रा, आनंद पांडेय ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस बाबत जेई अमरदेव पाल ने बताया कि संभवत सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक समस्या का समाधान किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें