नाली निर्माण के लिए सर्वे का कार्य शुरू, मिलेगी राहत
Chandauli News - चहनियां गांव में जलनिकासी की समस्या का समाधान किया गया है। ग्रामीण लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। मंगलवार को नाली बनाने के लिए सर्वे का काम शुरू हुआ। जिला पंचायत निधि से 300 मीटर नाली का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के चहनियां गांव में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या थी। ग्रामीण काफी सयम से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नाली बनाने के लिए उसके सर्वे का काम शुरू हो गया। चहनियां गांव के धानापुर मार्ग पर जिला पंचायत निधि से तीन सौ मीटर मीटर नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। नाली बन जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। नाली की व्यवस्था न होने से घर के नाबदान का पानी घरो के बाहर जमा होता है। जिससे काफी दिक्कत होती है। इसकी शिकायत चहनियां गांव की प्रधान उषा यादव ने कुछ महीने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र से की थी।
साथ ही पत्रक देकर नाली निर्माण की मांग किया था। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर कार्य शीघ्र करने की मांग किया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने नाली के सर्वे का कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति के बाद लगभग तीन सौ मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सर्वे के दौरान बिरजु अग्रहरी, अतुलरत्न मिश्रा, अभिमन्यु यादव, संजय यादव, सलाउद्दीन हाशमी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




