नाली के टूटे ढक्कन और गंदगी से आक्रोश
Chandauli News - चहनियां के रामगढ़ गांव में जल निकासी के लिए बनी नाली का ढक्कन टूट गया है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। सफाई कर्मियों की कमी और गंदगी से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। स्थिति गंभीर है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए।
चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सड़क के बीच जल निकासी के लिए बनी नाली का ढक्कन जगह-जगह टूट गया है। जिससे लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं नाली और आसपास सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। हजारों की आबादी वाले इस गांव में दो सफाईकर्मी नियुक्त हैं लेकिन नियमित सफाई न होने से उप डाकघर, बैंक, स्कूल अन्य सार्वजनिक जगहों पर गंदगी का अंबार है। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। टूटे ढक्कन और कचरे से भरी हुई नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है।
जिससे दुर्गंध, कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे मच्छर जनित बीमारियों के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस स्थिति से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि यदि इन सभी परेशानियों से ग्रामवासियों को निजात नहीं मिली तो हम मुख्यमंत्री पोर्टल, सक्षम अधिकारी तक शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर बने कूड़ा घर (डंपिंग साइट्स) देखरेख के बिना बेकार पड़े हैं। शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आवागमन में कठिनाई, कीचड़‑भरे गलियों में गिरने की घटनाएं और बदबू‑युक्त नालियों के ओवरफ्लो से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। एडीओ पंचायत चहनियां, ग्राम सचिव से बार‑बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मी नहीं दिखते, इसे लेकर लोग परेशान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




