बाबा साहेब के विचार भारत की विरासत
Chandauli News - नियामताबाद में भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का नेतृत्व और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा भारत की दिशा दिखाएगी। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
नियामताबाद। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के विचार भारत की समाजवादी विरासत का हिस्सा है। बाबा साहेब का दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधानवाद को लेकर प्रतिबद्धता हमेशा भारत के पथपदर्शक रहेगा। उक्त बातें भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने बाबा साहेब के 135 वीं जयंती के अवसर पर मुगलसराय विधान सभा के महेवा गांव में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा। कहा कि बाबा साहेब का समग्र जीवन मानवता, करूणा और आत्मशुद्धि का वह उज्ज्वल दीपस्तम्भ है, जिसकी ज्योति युग युगांतर तक राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक न्याय और भारतीय संविधान को आलोकित करती रहेगी।
इस मौके पर जमुना भारती, रतन सोनकर, राजू सोनकर, चंद्रशेखर बिन्द, ललित बियार, श्यामप्यारी देवी मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


