पिटाई से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बीते गुरुवार को घरेलू

पिटाई से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बीते गुरुवार को घरेलू हिंसा में पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीया पत्नी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए जुट गई।परिजनों के अनुसार गौरी गांव निवासी जीतू बिंद नशे का आदी है। बीते गुरुवार को किसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी हीरावती देवी की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे।

जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।