संवाद के दौरान जीएसटी एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर चर्चा
चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। संवाद के दौरान जीएसटी एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर चर्चासंवाद के दौरान जीएसटी एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर चर्

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया आदित्य पुस्तकालय में शुक्रवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित नई व्यवस्थाओं, जीएसटी 2.0 सुधारों तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, जीएसटी समाधान योजना तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से व्यापारियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों का मुख्य उद्देश्य कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और व्यापारियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है, जिससे कर अनुपालन आसान हो सके।
मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि दुर्घटना में व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जीएसटी विभाग में पंजीकृत सभी व्यापारी इस योजना के दायरे में आते हैं तथा इसके लिए किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना पड़ता। इसमें राज्य कर विभाग के उप आयुक्त (प्रशासन) राम सिंह यादव, सहायक आयुक्त विकास सागर एवं सहायक आयुक्त श्रीधर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत, प्रदेश मंत्री राजेंद्र जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार, महामंत्री मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार, वरिष्ठ महामंत्री शशांक मोदीवाल, जिला महामंत्री मोहन श्रीवास्तव तथा युवा अध्यक्ष विवेक चौहान सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


