ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीविद्यालय के हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी

विद्यालय के हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी

क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप से पिछले एक वर्ष से गंदा पानी निकल रहा है। इसका सेवन करने से बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी...

विद्यालय के हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी
इलिया। हिन्दुस्तान संवाद Thu, 20 Sep 2018 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप से पिछले एक वर्ष से गंदा पानी निकल रहा है। इसका सेवन करने से बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए है। 
प्राथमिक स्तर की बुनियादी शिक्षा सबको मिले इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। बावजूद विद्यालयों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण मध्यांह भोजन के वक्त बच्चे खाना खाने के बाद गांव में जाकर पानी पीने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि हैंडपंप से गंदा पानी निकलने की ग्राम प्रधान सावित्री देवी व ब्लाक संसाधन केंद्र शहाबगंज से शिकायत की जा चुकी है। आज तक मरम्मत नहीं हो सका। खंड शिक्षाधिकारी प्रकाशचंद यादव ने कहा कि विद्यालय में हैंडपंप खराब होने की सूचना जल निगम को दी जा चुकी है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें