Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDigital Crop Survey Initiated Panchayat Assistants Protest Amidst Strict Actions

ई-डिजिटल क्राप सर्वे नहीं करने वाले पंचायत सहायक होंगे बर्खास्त

Chandauli News - पंचायत सहायकों की ओर से फसलों का ई डिजिटल क्राप सर्वे का किया जा रहा विरोधई डिजिटल क्राप सर्वे नहीं करने वाले पंचायत सहायक होगे बर्खास्तई डिजिटल क्राप

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 4 Sep 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
ई-डिजिटल क्राप सर्वे नहीं करने वाले पंचायत सहायक होंगे बर्खास्त

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि और पंचायत विभाग की ओर से गांव-गांव में फसलों की ई-खसरा पड़ताल डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू किया गया है। जिसे लेकर विकास खंड के पंचायत सहायक कार्य का विरोध कर रहे है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया था। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अब उनके खिलाफ सख्ती करने का निर्णय लिया है। बुधवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने पंचायत सहायकों से सर्म्पक करके सर्वे कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। कार्य नही करने वाले पंचायत सहायकों को बर्खास्त किया जायेगा। पंचायत विभाग की फरमान से पंचायत सहायकों में खलबली मची हुई है।

गांवों में किसानों की ओर से कौन सी फसल खेतों में लगायी गयी है। इसका सर्वे पंचायत और कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिसमें राजस्व विभाग की ओर से सहयोग किया जा रहा है। पंचायत विभाग की ओर से पंचायत सहायकों को सर्वे करने का निर्देश हुआ है। लेकिन पंचायत सहायक इस कार्य को करने को लेकर लगातार विरोध जता रहे है। उनकी मांग है कि पंचायत सहायक पद पर कई महिला पंचायत सहायक है। बरसात के दिनों में खेतों और पगडंडियों पर चलकर सर्वे करना मुश्किल होगा। जिसे लेकर बीते दिनों पंचायत सहयकों ने तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर इक्टठा होकर विरोध जताया था। जिला प्रशासन की ओर से सख्ती करने पर एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों की नकेल कसना शुरू कर दिया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि पंचायत सहायकों की ओर से सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य नहीं करने वाले पंचायत सहायकों को बर्खास्त किया जायेगा। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस मौके पर सतीश, मनीष, संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।