तेल की मारः हर जेब पर वार

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर में डीजल और पेट्रोल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे आमजन पर महंगाई का असर पड़ने लगा है। तेल की कीमतों में वृद्धि से घर और बाजार दोनों प्रभावित हुए हैं। गृहिणियों से लेकर व्यवसायियों तक सभी चिंतित हैं। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इससे ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ेगी।

तेल की मारः हर जेब पर वार

पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल और पेट्रोल के दाम में शुक्रवार से तीन रुपये बढ़ोत्तरी कर दी गई। इससे आमजन पर महंगाई का अब सीधा असर पड़ने लगेगा। पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब इसके बाद तेल की कीमतों में अचानक वृद्धि से घर से लेकर बाजार तक प्रभावित होने लगा है। जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को अब अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। इसकी चिंता गृहिणी हो या रोज कमाने खाने वालों से लेकर नौकरीपेशा, दुकानदार, व्यवसायी सभी पर तारी हुआ है。

महंगाई और ट्रांसपोर्ट

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि तेल की कीमतों में उछाल से ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में इसका असर सीधे आमजन पर पड़ेगा। बचत करना मुश्किल होगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले से ही महंगाई कमर तोड़ रही थी इसी में अचानक कीमत बढ़ने से कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही भाड़ा नहीं बढ़ा तो आगे इसे चलाना मुश्किल होगा।

गृहिणियों और किसानों की चिंता

गृहणियों का कहना है कि आटा दाल का भाव पहले ही आसमान छू रहा था अब तो किचेन की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होगा। वहीं किसानों में डीजल की कीमत बढ़ने से काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि खाद से लेकर उन्नत किस्म के बीज पहले से ही महंगे है। ऐसे में अब खेती करना मुश्किल हो जाएगा। उपज का दाम महंगाई के हिसाब से किसानों को मिल नहीं रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीजल और पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
डीजल और पेट्रोल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।