नादी को हराकर धरावं बना चैंपियन
Feb 14, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - धरांव में फुटबाल फाइनल मैच नादी और धरांव के बीच हुआ। धरांव ने नादी को एक गोल से हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि प्रधान आशुतोष कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि खुशबू किन्नर ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। प्रधान जितेंद्र यादव और अन्य महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित थे।

चहनियां। धरांव में चल रहे फुटबाल मैच का फाइनल शनिवार को हुआ। फाइनल मैच नादी और धरांव गांव के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मैच के बीच धरांव ने एक गोल से नादी गांव को मात दी। इसी के साथ चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि प्रधान आशुतोष कुमार सिंह और विशिष्ठ अतिथि खुशबू किन्नर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रधान जितेंद्र यादव, राजा कुमार, मास्टर इश्तियार, मास्टर शाकिर, मेहनाज खान, इलियास फौजी, राशिद खान, शमशाद खान उपस्थित रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


