हनुमान मंदिर में भक्तिमय माहौल में होली गीत के साथ उड़े गुलाल
Chandauli News - पीडीडीयू नगर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने शनिवार रात को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, संकट मोचन और बजरंग बाण का पाठ किया। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति हुई और भक्तों ने रंगों के साथ होली मनाई, मंदिर परिसर में एक भक्तिमय वातावरण बना।
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बीते शनिवार की रात जागरण मंडल के भक्तों ने हनुमान चालीसा, संकट मोचन एवं बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति प्रारंभ हुई। इस दौरान भक्तिमय महौल में श्रद्धालु जमकर झूमे। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय दिखा। नगर के कलाकर आनन्द कुमार ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, अशोक सिद्धार्थ ने जेकर राम ना बिगड़ीए ओकर लोग का बिगाड़ी, आशीष श्रीवास्तव ने खेले मसाने में होली दिगम्बर, छांगुर गुरु ने मन लागल हमार भोले की चरनियां में होली खेलेंगे हम नगर विश्वनाथ में, हम्मीर शाह ने दिगम्बर होली खेले मसाने में, दीनदयाल अग्रवाल ने झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से हम खेलेंगे होली गिरधर गोपाल से, विजय राज ने झूम झूम नाचे वीर हनुमाना, आनंद गुप्ता होली खेले रघुवीरा अवध में तथा मेरे बांके बिहारी लाल ना करना शृंगार अबकी ब्रज की होली में, महेश मधुर ने होली खेलत हनुमत के दरबार में लाल रंग उड़ते तथा होलिया में उड़े रे गुलाल हनुमान जी के मन्दिर में सुनाया,इनके ढोलक पर कन्हैया लाल ने संगत की।
अंत में भगवान संग भक्तों ने होली खेलना प्रारम्भ किया गया। जिसमें भक्तों ने अबीर, गुलाल से पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगा कर दिया तथा एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसमें शिवगोपाल, विमल जायसवाल, प्रभु गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, विजय गुप्ता, बसंत अग्रवाल, आलोक मोदी, अशोक जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र जायसवाल, अंशु, अमित, शिवाय, विजय विश्वास, राजकुमार गुप्ता, मोनू निगम, रवि पांडेय, अनिल जायसवाल, गुड्डू, तिलकधारी यादव आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


