चहनियां ब्लॉक के गांवों में दस करोड़ से होंगे विकास कार्य

Mar 11, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चहनिया के क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लॉक

चहनियां ब्लॉक के गांवों में दस करोड़ से होंगे विकास कार्य

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चहनिया के क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की ओर से विकास कार्य के लिए प्रस्ताव दिए गए। ब्लॉक के गांवों में विभिन्न मदों से करीब दस करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी। वहीं नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले कार्यों पर मंथन के बाद अनुमोदन किया गया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किये। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों की उपस्थित में अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत के विकास को उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि 2026-27का राज्य वित्त, केंद्र वित्त, मनरेगा से दस करोड़ रुपए का लक्ष्य गांवों के विकास के लिए आवंटित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र पंचायत, मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा, सीसी रोड, खड़ंजा, नाली निर्माण, स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, क्षेत्र पंचायत की ओर से गांवों में प्रकाश के लिए सोलर लाइट आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, राष्टीय ग्रामीण आजिविका मिशन योजना पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव से क्षेत्र का विकास करना है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य नई कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराएं। प्रमुख ने कहा कि गांव में दो सफाई कर्मचारी व बड़े गांवों में तीन सफाई कर्मचारी मौजूद होकर गांव का साफ सफाई करेंगे। वहीं ग्राम सचिवालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी भी अनिवार्य है। ग्राम पंचायत अधिकारियों निर्देश दिया कि ग्रामीणों को पंचायत भवन पर ही मृत्यु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर नकल की सुविधा मिलनी चाहिए। इस मौके पर बीडीओ राजेश नायक, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, एकाउंटेंट सियालाल यादव, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, क्षेत्र पंचायत रविकांत चौहान, आनंद सिंह, अक्षय यादव, मुकेश निषाद, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री, सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, लालता यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।