ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीप्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल करने की मांग

प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल करने की मांग

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल करने की मांगप्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल करने की मांगप्रशासनिक व वित्तीय...

प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 02 Dec 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद

चहनिया स्थित खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक गुरुवार की शाम को ब्लाक अध्यक्ष चहनिया राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम प्रधान रूपेठा राकेश यादव के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को रोकने के आदेश पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान रुपेठा राकेश यादव पर जिन आधारों पर आदेश दिया गया वह राजनैतिक दबाव में लिय गया निर्णय लग रहा है। जो की गलत व न्याय संगत नहीं है। मांग की कि ग्राम प्रधान के सभी प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को पहले की तरह बहाल किया जाए। विकास खंड में एक खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति किया जाय। ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधान भलेहटा के साथ हुए नायब तहसीलदार के द्वारा अभद्र व्यवहार करने के बाद आरोप पर कोई कार्यवाही नही हुई। चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संघ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री, गिरिजेश सिंह, शिवदयाल साहु, राजनारायण सिंह यादव, राम सिंह चौहान, धर्मेंद्र यादव, जशवंत मोर्या, सुनिल सिंह, प्यारेलाल पासवान, अनिल यादव, सुदामा राम, गिरजा प्रसाद सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें