स्थाई सब्जी मंडी नहीं बनाए जाने पर दिखा रोष

Apr 07, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें स्थाई सब्जी मंडी के निर्माण की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि कई सालों से यह मांग की जा रही है और सड़क किनारे दुकान लगाने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द स्थाई मंडी का निर्माण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।

स्थाई सब्जी मंडी नहीं बनाए जाने पर दिखा रोष

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के नई सट्टी सब्जी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान स्थाई सब्जी मंडी को लेकर चर्चा की गई। आरोप लगाया कि बीते कई सालों से स्थाई सब्जी मंडी निर्माण कराने की मांग की जा रही। इस दौरान मजबूरी में सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश हैं। वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने पर हमेशा पुलिस की कार्रवाई का दंश झेलना पड़ रहा है। चेतावनी दिया कि जल्द ही स्थाई सब्जी मंडी का निर्माण नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।