Chandauli News: चंद्रप्रभा की पहाड़ियों से भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक हिरन गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक हिरन का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई। हिरन का स्वास्थ्य परीक्षण सामान्य पाया गया।

Chandauli News: चंद्रप्रभा की पहाड़ियों से भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन

Chandauli News: बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मंगलवार की सुबह चंद्रप्रभा वन क्षेत्र की पहाड़ियों से भटककर एक हिरन गांव में पहुंच गया। खेतों और आबादी के बीच हिरन को दौड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उसे किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजपथ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। टीम में राजेश कुमार यादव, एमडी सौदागर तथा पंचम कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक हिरन का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।

वन विभाग की टीम हिरन को रेंज कार्यालय चकिया लेकर पहुंची। जहां उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच में हिरन सामान्य अवस्था में मिला। हालांकि लंबी दूरी भटकने और थकान के कारण वह कुछ कमजोर दिखाई दिया। वन कर्मियों ने उसे आवश्यक उपचार और देखभाल उपलब्ध कराई।क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम अथवा भोजन और पानी की तलाश में कई बार जंगली जीव जंगल से निकलकर गांवों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को घबराने या जानवर को नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि भविष्य में भी कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें। वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ऐसे वन्य जीवों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाने का कार्य करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli News: चंद्रप्रभा की पहाड़ियों से भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन