क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन को विवश हैं बंधवापर के लोग
Chandauli News - चहनियां विकास क्षेत्र के बंधवापर जाने वाला मार्ग एक दशक से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं और नाबदान का पानी भरा है, जिससे चलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में मरम्मत की योजना पास हुई, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के बंधवापर मजरे को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक दशक से अधिक का समय हो गया इस मार्ग को बने। जिससे सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। लोग मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। जबकि सड़क मरम्मत के लिए कार्ययोजना पास हो चुकी है लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण मामला ठंडे बस्तें में है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी भरा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
इस मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन के साथ साथ चहनियां स्थित मां खण्डवारी देवी मंदिर पूजन अर्चन करने जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि चहनियां क्षेत्र में सड़क मरम्मत का कार्य कुछ जमीन पर तो कुछ कागजों तक ही सिमट गया है। हाल यह है कि बन्धवापर जाने वाले मार्ग बदहाल है। चहनियां कस्बा से ही कटकर एक रास्ता बन्धवापर पर जाता है। जो बन्धवापर, सराय, महुआरीखास, बिसुपुर, बलुआ, पश्चिम वाहिनीं गंगा तट आदि गांवो को जोड़ता है। इसी मार्ग पर मां खण्डवारी देवी की मंदिर भी है। जहां लोग दर्शन पूजन भी करने आते है। यह मार्ग इतना बदहाल है कि बिखरी गिट्टियों और जगह जगह नाबदान के पानी के कारण लोगो का पैदल चलना भी दुश्वार है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द मार्ग मरम्मत की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


