Chandauli News: सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान
Chandauli News: फोटो 15: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में रक्तदान करते अधिकारी सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदानसीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदानसीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदानसी

Chandauli News: चकिया। क्षेत्र के सोनहुल स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को काली माता मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। एक दिन, एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम के तहत जवानों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में ग्रुप केंद्र के अधिकारियों सहित करीब 120 जवानों और 15 सिविल कर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक रेंज सीआरपीएफ चंदौली संजय कुमार, उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र राकेश कुमार सिंह और कमांडेंट पंकज पीटर शाह मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है।
इसके अलावा ग्रुप केंद्र और जिला संयुक्त चिकित्सालय चंदौली के संयुक्त सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीआरपीएफ जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।


