
यात्रियों की भीड़ नियंत्रित के लिए डीआरएम ने संभाली कमान
संक्षेप: Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ नियंत्रण करने में जीआरपी और आरपीएफ के जवान पसीना बहा रहे है। वही भीड़ के कारण यात्री आरक्षित कोच में कब्जा कर ले रहे है। इसको लेकर रेल प्रशासन काफी सावधानी पूर्वक आरक्षण नहीं कराने वाले यात्रियों को अन्य कोचों में सवार करा रहा है। इसी के मद्देनजर डीआरएम उदय सिंह मीना रविवार को स्टेशन पर पहुंचकर यात्री सुविधा की जानकारी लिये। वही एसी सहित अन्य आरक्षित कोचों ने अन्य यात्रियों को बाहर निकलवाया। वही यात्रियों से संवाद भी किया। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्क्त न होने पाये।

बिहार, यूपी,झारखंड, पश्चिम बंगाल और असोम के लाखों लोग मुम्बई, दिल्ली, राजस्थान,पंजाब आदि जगहों पर काम धंधा करते है। वही दीवाली और छठ पूजा पर घर वापसी कर रहे है। ताकि खासकर छठ पूजा परिवार के साथ रहे। इस दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन रूटीन की ट्रेनों के अलावा द र्जनों की संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ताकि यात्री सकुशल गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे स्पेशल ट्रेन चलने का असर कम दिख रहा है। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में रविवार को खचाखच भीड़ दिखी। इस दौरान दीवाली और छठ पूजा पर महानगरों से घर वापसी करने वाले यात्रियों का जनरल से लेकर एसी कोच तक कब्जा दिखा। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं दिखने पर आरक्षित बर्थ पर सवार यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम उदय सिंह मीना ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के एसी कोचों से अनावश्क रुप से सवार यात्रियों को बाहर निकलवाया। इसके बाद जनरल कोचों में सवार कराया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों यात्रियों से संवाद कर यात्रा संबंधित जानकारी ली। वही कई यात्रियों की शिकायत पर त्वरित निस्तारण कराया। डीआरएम ने कहा यात्री सुविधा खासकर भीड़ को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ के अलावा कमर्शिलय सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों की टीम गठित कर 24 घंटे निगरानी कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




