Chandauli News: कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जंगली जीवों के आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहनी ब्लॉक के चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में सोमवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए देखते ही देखते नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी वजह से मगरमच्छ नदी के तटीय क्षेत्रों के करीब दिखाई दे रहा है। चारी गांव के पास नदी में मगरमच्छ को तैरते देखकर लोग सहम गए।

सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मगरमच्छ देखने पहुंच गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli News: कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप