Chandauli News: बीएसए ने बच्चों संग बैठकर ग्रहण किया मध्याह्न भोजन
Chandauli News: चंदौली में, डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और मध्याह्न भोजन की जांच की गई। अधिकारियों ने छात्रों के साथ भोजन लिया और सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया। इस अभियान से स्कूलों में हड़कम्प मच गया।

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसए सचिन कुमार सहित सभी बीईओ ने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और मध्याह्न भोजन की जमीनी हकीकत परखी।
शैक्षणिक गुणवत्ता और भोजन की जांच
भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच करने के लिए अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन चखा। साथ ही खाद्यान्न के रखरखाव और रसोईघर में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियामताबाद में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और जफरपुर में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का जायजा लिया। वहीं सभी बीईओ ने अपने-अपने विकास खण्डों के दर्जनों विद्यालयों में व्यवस्थाएं देखी।
शिक्षण शैली का अवलोकन
इस दौरान बीएसए और बीईओ ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा। वहीं निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और शिक्षकों की शिक्षण शैली का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही परिसर, कक्षाओं, पेयजल स्थलों एवं शौचालयों में सफाई की व्यवस्था देखी।
स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश
साथ ही नियमित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद को परखने के लिए अधिकारियों ने खुद बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण और स्वाद पर संतोष जताते हुए अफसरों ने रसोइयों और प्रधानाध्यापकों को खाद्यान्न के रखरखाव और रसोईघर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। इस कार्रवाई से विद्यालयों में हड़कम्प मचा रहा।


