ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीभाजपा सरकार में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

भाजपा सरकार में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। अधिकारियों को ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। कहा कि निलंबित एआरटीओ आरएस यादव जैसे अधिकारी...

भाजपा सरकार में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार
पड़ाव। हिन्दुस्तान संवाद Tue, 16 Jan 2018 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। अधिकारियों को ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। कहा कि निलंबित एआरटीओ आरएस यादव जैसे अधिकारी सिर्फ सपा व बसपा के शासनकाल में होते हैं। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आज एक भी एआरटीओ महीना नहीं लेता है। यदि कहीं शिकायत है, तो सबूत दें। तत्काल आरोपित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाइ्र होगी। उन्होंने दलाल और लोकेशन देने वाले लोगों को भी चेताया कि अब नहीं सुधरेंगे, तो जेल की सलाखों के पीछे होंगे। कहा कि आरटीओ की बदौलत पहली बार दिसंबर माह में 8 करोड़ के राजस्व का फायदा हुआ है। कहा कि जम्मू कश्मीर से यदि एके-47 और आतंकवाद खत्म हो जाए, तो वहां पर्यटक के बदौलत हर मुस्लिम के घर में अच्छी तालीम और अच्छा जीवन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें