Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय में दूसरे दिन तक लहराता रहा तिरंगा
हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News: नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा में स्वतंत्रता दिवस के बाद भी दो दिनों तक तिरंगा झंडा लहराता रहा। शिक्षकों की लापरवाही के कारण इसे समय पर नहीं उतारा गया। ग्राम प्रधान ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Chandauli News: नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा में स्वतंत्रता दिवस के बाद भी दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता रहा। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विलंब से विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने उतरवाया। आरोप है कि बीते रविवार को तिरंगा फहरा कर शिक्षक अपने घर चले गये। सोमवार को काफी विलंब से विद्यालय में पहुंचने पर तिरंगा को उतारा गया। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि यह शिक्षकों की घोर लापरवाही है। विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। जबकि वायरल वीडिओ का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं कर रहा है।
हालांकि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


