दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी पीना लाचारी

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - महाबलपुर स्थित व्यासपुर पेयजल योजना के तहत ट्यूबवेल नंबर एक से गंदा और प्रदूषित पानी सप्लाई हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह से सात महीनों से पानी पीने लायक नहीं है। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी पीना लाचारी

दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के महाबलपुर स्थित व्यासपुर पेयजल योजना अंतर्गत ट्यूबवेल नंबर एक से होने वाली पेयजल सप्लाई इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह से सात महीनों से पूरे इलाके में गंदा, बदबूदार और प्रदूषित पानी सप्लाई हो रही है। जिससे हजारों लोग मजबूरी में वही पानी पीने को विवश हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि नलों से आने वाले पानी में दुर्गंध से लोग बीमार हो रहे है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।डॉ. हरिहर सिंह, बल्लू यादव का कहना है कि यह पानी पीने लायक तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी खतरनाक हो चुका है।

इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। कार्रवाई के नाम पर एक्सईएन को सस्पेंड जरूर कर दिया गया, लेकिन असली समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। वहीं महेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा गोविंद गुप्ता, जयकुमार, पवन प्रजापति सहित दर्जनों नागरिकों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं।जलनिगम कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों में अब आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य होंगे। आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र में नारकीय स्थिति पैदा हो गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।