महंगाई के विरुद्ध कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
चंदौली, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के चलते बढ़ी महंगाई के विरोध

चंदौली, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के चलते बढ़ी महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पेट्रोल और डीजल का दाम कम किए जाने की मांग किया। चेताया कि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।
महंगाई पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण बेतहासा महंगाई की मार आम जनता झेल रही है। एप्स्टीन फाइल और अमेरिका में अडानी पर मुकदमें, ट्रम्प के आगे घुटने टेक चुकी भाजपा सरकार के रूस से सस्ता तेल नहीं खरीदने के कारण आज देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे अमेरिकी दबाव में किसान और युवा विरोधी ट्रेड डील करनी पड़ी है। अडानी को बचाने के चक्कर में पूरा देश बर्बाद किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने हर जाति धर्म के लोगों के विरुद्ध काम किया है। अब युवाओं और छात्रों को आगे आकर ऐसी अयोग्य और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से अभी पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। इससे पहले व्यवसायिक गैस सिलेंडर और पांच किलो सिलेंडर के दामों में भी बेतहासा वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं। इसके चलते जनता महंगाई की मार झेल रही है। कहा कि बार-बार नीट की परीक्षा लीक होने से तपस्वी छात्र आत्महत्या को लाचार हो रहे हैं।
कांग्रेसजनों की उपस्थिति
इस मौके पर बृजेश गुप्ता, मधुराय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, अरविदं पांडेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, बदरूद्वजा अंसारी, अमलेंदु पांडेय, मदनलाल लाल, प्रेमचंद गुप्ता, श्रीकांत पाठक, शमशाद अहमद, राकेश सिंह, नियाज़ अहमद, रामौतार यादव, बाबा गोंड, सतेंद्र उपाध्याय, अतुल दुबे, इंद्रजीत मिश्रा, पवन पासवान, शैलेश यादव, प्रकाश शर्मा, शमशेर खान, रमेश पांडेय, संतोष चौबे, ज्ञान प्रकाश तिवारी, उग्रसेन, ओमसागर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


